फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की माैत; कई यात्री घायल

Arun Parashar Updated Mon, 08 Jun 2026 02:26 PM IST

मथुरा के फरह में हाईवे पर सोमवार दोपहर रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। अनुबंधित बस संख्या यूपी 85 एटी 4371 दोपहर 12.30 बजे मथुरा से फिरोजाबाद के लिए रवाना हुई थी। तभी फरह क्षेत्र में महुअन टोल से एक किमी पहले ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने चालक के नशे में होने के आरोप भी लगाए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच घायलों को सीएचसी फरह भिजवाया। हादसे में आगरा के थाना बरहन निवासी महिला संगीता की मौत हो गई। संगीता अपने परिवार के साथ 84 कोस परिक्रमा लगाकर वापस लौट रहीं थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें