मथुरा में मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद फिर से चारों रेल लाइन को चालू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य अब भी जारी है। ऐसे में काॅशन लगाया गया। ट्रेनों को धीमी रफ्तार से गुजारा जा रहा है। मथुरा- पलवल रेल मार्ग पर मंगलवार मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। इससे आगरा-दिल्ली रेल रूट पर यातायात करीब-करीब ठप हो गया था। रेल हादसे के बाद से लगातार मरम्मत कार्य जारी था। बृहस्पतिवार को भी कार्य जारी है। अप और डाउन लाइन में 400 मीटर ट्रैक पर टेंपररी स्लीपर्स लगाए गए हैं। इसके साथ क्रॉस ओवर बनाने का काम किया जाएगा। ओएचई डाली जाएगी। रेल हादसे के बाद से चारों लाइन अब चालू हो गई हैं। फिलहाल इन लाइनों पर कॉशन लगाया गया। हादसे वाले मार्ग पर सभी रेलगाड़ियां 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से निकाली जा रही हैं।