उत्तर प्रदेश के मथुरा में जिला मुख्यालय से जिले के हृदय स्थल होली गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर सुभाष नगर नाला की पुलिया मंगलवार की सुबह सड़क सहित धंस गई। इससे एक बड़ी जनहानि होने से बच गई। इससे उदर से निकलने में लोग भयभीत रहे। इस वजह से आवागमन बाधित रहा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस नाले की ओर कभी ध्यान नहीं देते। यदि हादसा दिन में होता तो बड़ी जनहानि होने की संभावना भी थी।