फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा के राया में लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित, भूपेंद्र को प्रथम...तो कृष्णा को मिला दूसरा स्थान

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 08:37 PM IST

तीर्थनगरी मथुरा में लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया। लंबी कूद में भूपेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसी खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए। लंबी कूद प्रतियोगिता में सूरज चौधरी, भूपेंद्र ,नीतेश,मनीष चौधरी,वीके, सौरभ सहित आदि ने भाग लिया। प्रथम स्थान भूपेंद्र लोहागढ़ ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कृष्णा बाढ़ौन रहे। आयोजन राया क्षेत्र के थाना अमर सिंह गांव में हुआ। प्रतियोगिता समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राकेश चौधरी, लाल सिंह, महाराज सिंह, चिन्टू चौधरी, महेश चंद्र, मोहन प्रधान,डम्बर सिंह, हाकिम सिंह, दिलीप चौधरी, ओमप्रकाश आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें