मथुरा के महुअन टोल प्लाजा पर हरियाणा नंबर की कार सवारों और टोल कर्मियों में विवाद हुआ। इस दौरान हाथापाई तक हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि गाड़ी के फास्ट टैग में बैलेंस नहीं था। जबकि कार सवारों का कहना था कि बैलेंस है। इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। हालांकि टोल के मैनेजर द्वारा अलग ही कहानी बताई जा रही है।