मथुरा के गांव तिरवाया में स्व पालेन्द्र सिंह पहलवान की स्मृति में 28 वें कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। छोटी-बड़ी तमाम कुश्तियां हुईं। विजेता पहलवानों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती दंगल का शुभारंभ आयोजक केहरी सिंह पहलवान ने दो पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती दंगल हमारी पुरानी परम्परा है। ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण और दाऊजी महाराज ने दंगल लड़ा था। आज दंगल जेसै कार्यक्रम विलुप्त हो रहे हैं। हमें ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए। दंगल में छोटू पहलवान ने सौहिल पहलवान को पराजित कर दिया। वहीं आकाश पहलवान नीमगांव और मोहित पहलवान मंशादेवी की देवी की कुश्ती रोमांचक मुकाबले के बाद बराबर पर रही।