मथुरा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा बृहस्पतिवार को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दूर-दराज से परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। इनमें बुलंदशहर बदायूं जिलों के परीक्षार्थी शामिल थे। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की कड़ी निगरानी में आयोजित इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 5640 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,669 (82.78 प्रतिशत) परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 971 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर ठीक था। न ज्यादा कठिन और न ही ज्यादा सरल, लेकिन कंप्यूटर और जीके के सवाल कुछ कठिन थे।