{"_id":"6a0ead41e2f2b9334d0ed9be","slug":"pandit-pradeep-mishra-s-shiv-puran-katha-hosts-a-massive-feast-with-30-gas-cylinders-consumed-daily-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा में विशाल भंडारा, रोज 30 गैस सिलेंडर की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा में विशाल भंडारा, रोज 30 गैस सिलेंडर की खपत
पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित श्री शिव पुराण कथा के दौरान चल रहे विशाल भंडारे में प्रतिदिन 30 गैस सिलेंडर और लगभग 10 टन लकड़ी का उपयोग किया जा रहा है। 36 बिरादरी के सहयोग से संचालित इस भंडारे में कैथल और समालखा से आए करीब 200 कारीगर प्रसाद तैयार करने में जुटे हैं। श्रद्धालुओं के लिए बाबा को भोग लगाने हेतु 30 क्विंटल बूंदी भी तैयार की गई है। हलवाई कृष्ण सैनी और प्रेम ने बताया कि रोजाना शुद्ध देसी घी से बना हलवा, दाल, चावल, आलू, शिमला मिर्च और घीया की सब्जी के साथ रोटी और पूरी बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि दानी सज्जनों के सहयोग से भंडारे के लिए लगातार पर्याप्त मात्रा में राशन पहुंच रहा है, जिससे हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। साथ ही कथा में पहुंचे श्रद्धालु भंडारे में सेवा भी दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।