फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुड़िया पूर्णिमा मेला...हर ओर गिरिराज महाराज के जयकारों की गूंज

अरुन पाराशर Updated Sat, 05 Jul 2025 10:18 PM IST

मथुरा के गोवर्धन में पूर्णिमा मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। रविवार को एकादशी से श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा हो जाएगा। श्रद्धा का सैलाब 11 जुलाई तक चलेगा। आस्था के इस मेले में गिरिराज महाराज के जयकारे गूंज रहे हैं। ब्रज मंडल के गोवर्धन तीर्थ का द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने मान बढ़ाया था। यहां भगवान श्रीकृष्ण के मन से उत्पन्न पतित पावनी मानसी गंगा है। राधाकुंड में राधा-श्याम कुंड का अनूठा संगम है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े कुसुम वन सरोवर, गोविंद कुंड आदि धार्मिक स्थल हैं। आस्था का सैलाब मुड़िया मेला में शुरू हो गया है। आस्था के समुद्र में लाखों नहीं, बल्कि दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे। प्रशासन ने मेला की तैयारियों को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से कुंड व सरोवर की बैरिकेडिंग करा दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें