मथुरा में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर हिंदू स्वाभिमान मंच ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। इसमें जिले के तमात हिंदू संगठन और सामाजिक संगठन एकजुट हुए। बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की बुधवार को विकास बाजार में जिले के तमाम हिंदू संगठन के सैकड़ों हिंदू शामिल हुए। हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रहे बर्बर अत्याचार, हिंसा, आगजनी, लूटमार बलात्कार घटनाओं की निंदा की। इसमें प्रतिनिधि भी शामिल हु