मथुरा में होली की धूम मची हुई है। मंदिरों में हर तरफ रंग और गुलाल उड़ रहा है। बुधवार को द्वारिकाधीश मंदिर में होली हुई। भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाया। इस दौरान रसिया गायन पर आनंदित भक्त झूमते नजर आए। द्वारिकाधीश मंदिर में पिचकारी में टेशू के फूलों को भरकर रंगों की बौछार भक्तों पर की गई। बड़ी संख्या में लोग होली के रंगो में रंगने के लिए यहां पंहुचे। इसके अलावा वृंदावन और बरसाने के कई मंदिरों में फूल बरसाए जा रहे हैं।