फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिये, ताजियों का जुलूस देखने उमड़े लोग; अखाड़ेबाजों ने दिखाए करतब

अरुन पाराशर Updated Mon, 18 Aug 2025 10:50 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में चेहल्लुम मेला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार शाम को ताजियों का जुलूस निकाला गया। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस दौरान अखाड़ेबाजों ने करतबों से सभी का मन मोह लिया। बाद में ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ताजियों का जुलूस दिल्ली गेट निकासा से शुरू होकर गुरुषगंज, बल्देवगंज, पुरानी जीटी रोड, घंटाघर मार्ग से निकाला गया। जुलूस में ताजिये चल रहे थे, जिन्हें लोग देखते ही रह गए। विद्युत की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग ताजिये सभी के आकर्षण का केंद्र बने थे। ताजियों के बीच में अखाड़ेबाज अपनी कला का प्रदर्शन करते चल रहे थे। घंटों तक चले जुलूस के बाद ताजियों को रात में कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दिल्ली गेट पर मेला में बाहर के दुकानदारों ने दुकानें लगाईं। आगरा, ग्वालियर, धौलपुर, मेरठ के लोगों ने मेले में शिरकत की। दिल्ली गेट पर शाकिर नंबरदार, शानू सलमानी, काले कुरैशी, नकीम, उमर कुरैशी तथा सब्जी मंडी में हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी के काले खान, आफताब, अफतार, गफ्फार, आदिल, भोला, आदि ने ताजिएदारों को सम्मानित किया। एसडीएम वैभव गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल फोर्स के साथ चल रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें