फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चौमुहां में कुश्ती दंगल का आयोजन, सैकड़ों पहलवानों ने दिखाया दांव पेच; अंत तक डटे रहे दर्शक

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 08:41 PM IST

तीर्थनगरी मथुरा के चौमुहां में मंगलवार को दंगल का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मल्ल विद्या ब्रज की प्राचीन कला है। कुश्ती की शुरुआत ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण के भाई बलदाऊ महाराज ने की थी। उन्होंने कंस के मल्लों के साथ कुश्ती लड़ी थी। तभी से इस विद्या की पंरपरा शुरू हुई। समाजसेवी ठाकुर बिहारी लाल उर्फ पूरन सिंह सिसौदिया ने कुश्ती दंगल का आयोजन किया। कुश्ती दंगल 200 रुपये से शुरू होकर दो लाख रुपये पर आखिरी कुश्ती भारत केसरी हरिकेश पहलवान एवं युधिष्ठिर पहलवान के मध्य हुई। यह बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानों को 51-51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें