मथुरा के साैंख में भाई के ऑपरेशन के लिए बैंक से रुपये लेकर हॉस्पिटल जा रहे बाइक सवार चिकित्सक से रास्ते मे बदमाशों ने बैग लूट लिया। चिकित्सक ने पीछा करते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इस दौरान एक बदमाश भाग गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पीड़ित डॉ. दिगम्बर सिंह ने बताया कि भाई के ऑपरेशन के लिए रुपये लेकर हॉस्पिटल जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने रुपये का बैग लूट लिया।