फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

अरुन पाराशर Updated Tue, 05 Aug 2025 07:02 PM IST

मथुरा के साैंख में नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना मगोर्रा के एक गांव से बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2 बजे युवक नाबालिग को घर से ले गया था। नामजद ने किशेारी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में किशोरी की मां ने थाना मगोर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शक्ति नगर कॉलोनी निवासी प्रमोद रावत को जाजन पट्टी पुल से करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें