{"_id":"6891b6e5924db830570f8734","slug":"video-tusker-elephant-created-havoc-in-taulipali-and-kudmura-of-korba-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गजराज का सुबह-सुबह उत्पात: जंगल से भटक कर गांव के अंदर पहुंचा हाथी, घरों को नुकसान; कैमरे में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजराज का सुबह-सुबह उत्पात: जंगल से भटक कर गांव के अंदर पहुंचा हाथी, घरों को नुकसान; कैमरे में हुआ कैद
कोरबा जिले के तौलीपाली और कुदमुरा में एक दंतैल हाथी ने उत्पात मचाया, जिसमें तीन मकानों को तोड़ा गया और धान की बोरियों को नुकसान पहुंचाया गया। यह घटना सुबह लगभग 4:30 बजे हुई, जब हाथी तौलीपाली की बस्ती में घुस गया और बालक राम राठिया के घर को तोड़कर धान और प्याज की बोरियों को नुकसान पहुंचाया। हाथी ने तौलीपाली में बालक राम राठिया के घर को तोड़कर 1 बोरी धान और 1 कट्टी प्याज को नुकसान पहुंचाया।उसके बाद दंतैल हाथी कुदमुरा में पुनी राम घनुहार और मनमोहन राठिया के घर को भी तोड़कर दो-तीन बोरी धान को नुकसान पहुंचाया गया। वन विभाग की टीम ने सुबह मौके पर जांच की और बालक राम राठिया ने विभाग से उचित मुआवजे की मांग की। क्षेत्र में 18 हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिनमें से एक दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर गांवों में घुस आया है।इस हाथी के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण की माने तो हाथी पिछले एक सप्ताह से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है वही फसलों को भी बर्बाद कर रहा है हाथी जंगल से गांव के अंदर घुसकर सड़क पर घूमते नजर आ रहा है जहां हाथी का गांव में घूमते हुए वीडियो भी सामने आए एक किसान के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है वही हाथी को देख ते हुए नजर आ रहे हैं रात भर ग्रामीण हाथी के आने की सूचना पर डरे सहमे हुए है। लगभग आधे घंटे तक हाथी सड़क पर इधर-उधर घूमते नजर आया। सूचना प्रबंधन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंचे और हाथी पर नजर रख उसे रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ा गया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली लेकिन फिर भी उन्हें डर बना हुआ है कि हाथी आसपास जंगल में ही विचरण कर रहा है कभी भी गांव की तरफ आ सकता है। वन विभाग ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में धान का शीघ्र उठाव करने के निर्देश दिए हैं ताकि नुकसान को कम किया जा सके। वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।