मैनपुरी के बेवर कस्बे में नगर पंचायत द्वारा जारी किए गए पानी के कनेक्शन से हजारों लीटर पानी की प्रतिदिन बर्बादी हो रही है। कनेक्शन धारकों की लापरवाही के चलते पाइप टूटे व टोंटी विहीन होने से पानी की बर्बादी होती है। जल लिपिक सुरजीत सिंह ने बताया कि कनेक्शन धारक को लाइन मरम्मत के लिए निर्देशित किया जाएगा।