फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जीवित रहते सेवानिवृत्त शिक्षक ने बनवाई खुद की कब्र, पत्नी को भी घर में दफनाया

अरुन पाराशर Updated Wed, 09 Jul 2025 10:33 PM IST

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव गदनपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक के कबीरपंथ अपनाने के मामले ने धर्म परिवर्तन के रूप में तूल पकड़ लिया। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने हंगामा किया। शिक्षक के एक खानदानी भाई ने भी आरोप लगाया कि प्रलोभन देकर उन पर भी धर्म बदलने का दबाव डाला जा रहा है। पुलिस जांच में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से कुछ धार्मिक सामग्री भी मिलीं। साथ ही घर के पीछे मृत पत्नी की कब्र के बराबर में शिक्षक ने जीवित रहते हुए अपनी भी कब्र बनवा ली है। हालांकि, मामले में प्रधानी चुनाव से जुड़ा विवाद भी सामने आ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें