फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी में उगाए सेब और बादाम, हर साल होगी लाखों की आय; ऐसे मिली प्रेरणा

अरुन पाराशर Updated Sat, 12 Jul 2025 08:54 PM IST

मैनपुरी के लहरा महुअन गांव के किसान शैलेंद्र सिंह ने मैनपुरी की धरती पर सेब, बादाम, लीची, अंजीर, अनार और आलूबुखारा जैसे फल उगाकर एक मिसाल कायम की है। उनके एक एकड़ के बाग से सालाना 30 लाख रुपये की आय की उम्मीद है। दूर-दूर से लोग उनके इस अनूठे बाग को देखने आ रहे हैं। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वह वाहन चलाते थे। दो साल पहले राजस्थान की एक यात्रा के दौरान उन्होंने एक खेत में सेब, बादाम और आलूबुखारा के पेड़ देखे, जिन पर भरपूर फल लगे हुए थे। इससे प्रेरित होकर अपने गांव में सेब की खेती करने का मन बनाया। शैलेंद्र ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश से सेब के पौधे मंगाए और उन्हें अपने खेत में रोपा। सेब के साथ-साथ उन्होंने बादाम, लीची, आलूबुखारा, अनार और अमरूद के भी पौधे लगाए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें