परतावल विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानों ने “बीडीओ की तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाते हुए उनके के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। प्रधानों ने आरोप लगाया कि बीडीओ विकास कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं और मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं में कमीशन की मांग कर रहे है।