गुरुवार को 6 सूत्री मांगों को लेकर जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। छात्र नेता आलोक रंजन दुबे,मनीष कुमार ने बताया कि विद्यालय के वाचनालय की व्यवस्था, कालेज परिसर की सफाई, छात्र संघ भवन का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।