31 अक्तूबर से शुरू हो रहे महराजगंज महोत्सव के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, साइंस क्विज़ और रंगोली के लिए स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। आयोजन में जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पंडित दिन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, स्टैनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, जीएसवीएस इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान, कौशल व प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।