सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 35 दिव्यांगों की जांच की गई और उसके बाद उनका प्रमाण पत्र बनाया गया। शिविर में कुल 55 दिव्यांग आए थे। विशेषज्ञ डॉक्टर ने एक- एक कर दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की, जिसमे से कुल 35 लोग प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाए गए। अन्य दिव्यांगों को प्रमाण पत्र के कमी के कारण वापस भेज दिया और उन्हे दूसरे दिन आने को कहा गया।