एसआईआर के दूसरे चरण को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संतराज यादव ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के आवास पर सदर विधानसभा के पांचों मंडलों के सेक्टर प्रमुखों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। संतराज यादव ने कहा कि यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सेक्टर प्रमुखों से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने का आह्वान किया।