प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (यूपीपीसीएस-प्री) के लिए सभी इंतजाम मुकम्मल किए जा चुके हैं। आयोग की ओर से आए पर्यवेक्षक के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन सभी व्यवस्था चाकचौबंद करने में युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। 22 दिसम्बर को परीक्षा दो पालियों में होगी जिसमें 5280 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजने के विशेष इंतजाम आयोग की ओर से किया गया है। प्रश्नपत्र नई व्यवस्था के अंतर्गत स्टील बाक्स में भेजे जाएंगे। यह बाक्स पासवर्ड से लाक रहेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के कुछ मिनट पहले केंद्र व्यवस्थापक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आयोग की ओर से कोड भेजा जाएगा।