सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने गांव के पश्चिम पानी टंकी के पास अनुसूचित बस्ती में स्थापित डॉ. भीम राव अम्बेकर की प्रतिमा का दायां हाथ तोड़ने की कोशिश की। इससे आक्रोशित अनुासूचित जाति के ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मौके पर पहुंच लोगों से शांति की अपील की और अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब लोग माने।