सोमवार को विकास भवन परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ई केवाईसी के विरोध में प्रदर्शन कर जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने बताया कि विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी को मोबाइल नहीं दिया गया ।अब ई केवाईसी लाभार्थियों को कराने का आदेश आया है।अगर ई केवाईसी प्रणाली को बंद नहीं किया जाता हैं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा