फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केला के कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

दीपक महाजन Updated Mon, 18 May 2026 05:03 PM IST

ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा में स्थित एक केला के कोल्ड स्टोर में सोमवार की दोपहर को आग लग गई। इससे वहां रखा सामान आग से जलने लगा और धुआं के साथ लपटे उठने लगी। कोल्ड स्टोर में आग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया था। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह भड़कती गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी तो अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। कोल्ड स्टोर में लगी आग पर पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयास करने लगी। करीब एक से डेढ़ घंटे प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें