लखीमपुर खीरी के कस्बा मझगईं में 35 वर्षीय ललित कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। यह आरोप युवक की तीन बहनों और अन्य रिश्तेदारों ने लगाया है। उन्होंने कहा है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ पलिया यादवेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर में जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है।