फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 03:20 PM IST

लखीमपुर खीरी के खमरिया पंडित में मिल मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से सोमवार रात आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी मोहन गुप्ता ने बताया कि रोज की भांति सोमवार रात दुकान बंद की और खाना खाने ही जा रहे थे, तभी उन्हें दुकान के अंदर कुछ जलता नजर आया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। यह देखकर मोहन घर के पीछे से परिवार को लेकर निकल गए। फिर घटना की सूचना थाना खमरिया पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन तब तक दुकान व घर का सारा सामान आग की चपेट में आ चुका था। पीड़ित के मुताबिक अग्निकांड में 10 या 12 लाख का सामान जलकर राख हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें