फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में छाया घना कोहरा, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन, ठंड से ठिठुरे लोग

मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Dec 2025 11:23 AM IST

लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार देर रात घना कोहरा छा गया। सुबह होते-होते कोहरा इतना गहरा हो गया कि दृश्यता बेहद कम हो गई। इससे तराई का पूरा इलाका भीषण ठंड की चपेट में आ गया। कोहरे के कारण धौरहरा क्षेत्र की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। बाइक व चारपहिया वाहन चालक हेडलाइट जलाए धीमी रफ्तार से चलते दिखे। घने कोहरे के चलते लोग आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरा इसी तरह जारी रहने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात व सुबह गश्त बढ़ाने की मांग भी की है, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें