पाकिस्तान में मंगलवार रात आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। लखीमपुर खीरी जिले में एसएसबी व पुलिस टीमें नेपाल सीमा से सटे इलाकों में संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं। जंगल के रास्तों पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है। नोमैंस लैंड पर भी कोई नेपाल की ओर से प्रवेश न कर सके इसकी जानकारी कर निगरानी की जा रही है। बुधवार को अलग-अलग क्षेत्र में एसएसबी के जवानों ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की। इसके साथ ही गौरीफंटा बॉर्डर पर नेपाल आने जाने वालों की सघन चेकिंग एसएसबी द्वारा की जा रही है।