फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 200 रुपये नहीं दिए तो मंडी समिति के गार्ड ने ई-रिक्शा चालक पर चला दी गोली

मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 12:42 PM IST

शाहजहांपुर के जलालाबाद में कहासुनी के बीच मंडी समिति के गार्ड ने ई-रिक्शा चालक पर गोली चला दी। इससे चालक बाल-बाल बचा। गोली सड़क पर जाकर लगी। बुधवार सुबह हुई घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। बुधबार सुबह गांव कोठी वाला बाग निवासी ई-रिक्शा चालक अरविंद कुमार मंडी समिति के गेट से निकल रहा था। इस बीच मंडी समिति के गार्ड से उसकी कहासुनी होने लगी। अरविंद ने बताया कि गार्ड ने गेट से निकलने के लिए उससे 200 रुपये मांगे। मैंने 50 रुपये दे दिए, इसके बाद भी वह नहीं माना और अपनी रायफल तान दी। वह रायफल से गोली चलाने वाला था, तभी मैंने उस पर हाथ से झटक दिया। इससे गोली सड़क पर लगी और वह हमले में बाल-बाल बचा। गोली सड़क पर लगने से वहां की काफी गिट्टी उखड़ गईं और उसके ई-रिक्शा का पिछला पहिया बर्स्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और मौका मुआयना किया। घटना के बाद गार्ड मौके से भाग निकला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें