तरयासुजान थाने की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नदी के रास्ते व सड़क मार्ग से होकर बिहार तक शराब की खेप पहुंचाने वाले 10 तस्करों को पुलिस ने थाना क्षेत्र के चैनपट्टी बांध से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 38 पेटी अवैध देसी शराब, जिसकी कीमत 95 हजार रुपये आंकी गई है, को बरामद किया है। इसके अलावा तस्करी में प्रयोग की जा रही बोलेरो व नाव को भी पुलिस ने बरामद किया है।