भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का कथित तौर पर अपमान करने के विरोध में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट को बंद कर दिया गया। इसको लेकर पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी हुई। कांग्रेसियों ने गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की।