उत्तर प्रदेश के कासगंज में पटियाली विधानसभा क्षेत्र की विधायक नादिरा सुल्तान ने नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। लोगों से बात करके समस्याओं को जाना। इस दौरान वह नगला दुर्जन, नगला जय किशन, नगला खना, नगला डिपी, नगला नैनसुख, नगला सनौड़ी और मूज खेड़ा समेत कई गांवों में नाव से पहुंचीं। ग्रामीणों से मुलाकात करके हर संभव मदद का भरोसा दिया।