फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने पर फूटा आक्रोश...जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर दिया धरना, ये मिला आश्वासन

अरुन पाराशर Updated Wed, 25 Jun 2025 05:13 PM IST

कासगंज में नगर पालिका आउटसोर्सिंग कर्मियों को 4 माह से मानदेय नहीं मिला है। इसको लेकर बुधवार को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी के नेतृत्व में कर्मियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने नगर पलिका के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मजदूर संघ जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने कहा कि आउट सोर्सिंग कर्मियों का 4 माह से मानदेय नगर पालिका ने नहीं दिया है। इससे कर्मियों को परिवार का पालन पोषण करने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि मानदेय दिलाए जाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बावजूद कर्मियों को मानदेय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मानदेय का भुगतान न होने की स्थिति में कर्मी काम बंद हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। कर्मचारियों के धरने की सूचना पर एसडीएम कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों से वार्ता कर मानदेय दिलाए जाने को भरोसा दिया। इसके बाद कर्मियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। धरना में संजीव कुमार चंद्र, सुखराम, अमर, रवि कुमार, सचिन, मुकेश, रजनी, सुमित, संजय कुमार आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें