फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नवरात्र के प्रथम दिन मां शैल पुत्री के पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

अरुन पाराशर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:25 PM IST

कासगंज के सोरोंजी में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के पूजन के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। शाम को भजन कीर्तन में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुबह श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी पर गंगाजल में स्नान कर अपने घरों में माता की चौकी स्थापित की। विधि विधान से माता रानी की पूजा के बाद श्रद्धालु पूजा का थाल लेकर लहरा रोड स्थित शक्ति पीठ बटुकनाथ मंदिर पहुंचे। माता रानी का दीप नैवेद्य से पूजन कर मंदिर में चल रहे यज्ञ में आहुतियां दीं। दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा, दुर्गा स्त्रोत आदि का पाठ भी किया। दिन भर मंदिर में माता रानी के जयकारों से गूंजते रहे। मंदिर के बाहर लगे मेले में पूजन सामग्री, माता रानी की पोशाक, धार्मिक पुस्तकें, बच्चों के खिलौने आदि की खरीददारी की गई। तीर्थंनगरी के अन्य देवी मंदिरों ग्राम्य देवी, नव दुर्गा, हरसिद्धि माता, पंच महाशक्ति, 84 घंटे वाली मां, शीतला माता, कालिका माता, भूरीदेवी, केला मैया, भोगपुर वाली देवी, भादवा माता, अन्नपूर्णा देवी आदि देवी मंदिरों पर दिन भर दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घरों पर शाम के समय श्रद्धालु महिलाओं ने माता के भजन गाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें