कानपुर के चकेरी में बिना सुरक्षा मास्क पहने मैनहोल में सफाई करने घुसा कर्मचारी बेहोश हो गया। जिसके बाद साथी कर्मचारी ने किसी तरह से पीड़ित को मैनहोल से बाहर निकाला। फिलहाल जलकल विभाग के अफसर इस मामले को गोलमोल करने में लगे हुए हैं क्योंकि बताया जा रहा है कि मैनहोल में सफाई करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा मास्क या दूसरे उपकरण मुहैया नहीं कराए जाते।