फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्योढ़ीघाट पर स्नान के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध में चले लाठी-डंडे, दो घायल

शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Jun 2025 10:21 PM IST

नरवल के सेमरझाल गांव में भागवत कथा समापन होने के बाद रविवार को कलश विसर्जन के लिए ड्योढ़ी घाट गई महिलाओं से गंगास्नान के दौरान युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। गांव के राजकुमार ने बताया कि नौ दिन से चल रही कथा के समापन के बाद गांव के सभी लोग अपनी परिवार की महिलाओं और युवतियों के साथ कलश विसर्जन के लिए ड्योढी घाट गंगा स्नान करने आए थे। इसी दौरान वहां पर पहले से स्नान कर रहे कुछ युवकों ने गंगा स्नान करने के लिए नीचे उतरी महिलाओं को देखकर अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिलाओं और युवतियों के कपड़े घसीटकर छेड़खानी करने लगे। तभी गांव के कामता और राकेश समेत अन्य लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। राकेश और कामता के सिर तथा शरीर पर गहरी चोटें आ गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें