गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर और घटा है। हालांकि अभी भी गंगा चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 79 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से 58 नाव लगाई गई हैं। तटीय क्षेत्र के 10 मुहल्लों में पानी कम हुआ है लेकिन अब गंदगी से लोग परेशान हैं। वहीं 17 मुहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है। ऐसे में लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं।