फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने वृद्धा से लूटी कान की बाली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Jul 2025 09:16 PM IST

महाराजपुर थानाक्षेत्र के बौसर गांव में रविवार को सफेद बोलेरो सवार शातिर वृद्धा को पांच सौ की पेंशन बंधवाने का झांसा देकर पचास हजार के बाले ले गए। घर पहुंची वृद्धा ने पौत्र को पूरा वाकया बताया तो उसने महाराजपुर थाने में बोलेरो सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बौसर गांव निवासी वृद्धा सियादुलारी के अनुसार वह रविवार सुबह पूजा करने गांव के पास काली मंदिर गईं थीं। लौटते समय नरवल रोड पर सफेद बोलेरो से दो युवक आए। उसमें से एक ने उनसे बातचीत करते हुए पेंशन दिलवाने का झांसा दिया। उन्होंने इन्कार किया तो शातिर ने घर बैठै हर माह पेंशन में रुपये मिलने की बात कही। वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद युवक पेंशन बनवाने के बदले उनसे बाले ले लिए और मौके से चंपत हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें