फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटखने कुत्तों ने एक माह में 207 लोगों को किया जख्मी

शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Jan 2026 11:06 PM IST

आवारा कुत्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, साथ ही कटखने भी होते जा रहे हैं। एक महीने में 207 लोगों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। इनमें 10 से 15 साल उम्र के बच्चे अधिक हैं। न्यू पीएचसी में रैबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की भीड़ लग रही है। 22 दिसंबर से 22 जनवरी के बीच आवारा कुत्ते राह चलते 207 लोगों को काट चुके हैं। न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि बीते महीनों की अपेक्षा इस माह कुत्तों के काटने के मामले अधिक है। बंदर और बिल्ली के काटने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। एक माह में 30 लोगों को बंदर और 10 लोगों को बिल्ली काट चुकी है। राजकीय नगरीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालबहादुर ने बताया कि इस मौसम में अक्सर कुत्तों के स्वभाव में परिवर्तन आता है। चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। वह खुद को असुरक्षित महसूस करते है और हमलावर हो जाते है। ऐसे में इनसे बचना ही एक मात्र उपाय है। उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद ही गोशाला की तर्ज पर ही आवारा कुत्तों को रखा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें