फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा, पुलिस जांच में जुटी

शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Aug 2025 07:02 PM IST

कानपुर देहात में राजपुर कस्बा के आंबेडकर नगर में मंगलवार शाम चार बजे के करीब बेटे ने मां के सिर पर लकड़ी की फंटी से कई वारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने पहुंच कर छानबीन शुरू की है। आंबेडकरनगर निवासी पीर अली की पत्नी हरजाना बेगम (65) मंगलवार की शाम चार बजे के करीब घर पर खाना खा रही थीं। इसी बीच बेटे अय्यूब ने मां से कुछ रुपयों की मांग की। रुपये न देने की बात कहने पर नाराज अय्यूब ने पास में पड़ी लकड़ी की फंटी से ताबड़तोड़ सिर पर कई वार किए। इससे मां हरजाना की मौके पर मौत हो गई। हत्या की जानकारी पर सीओ प्रिया सिंह, थानाध्यक्ष महेश सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच छानबीन कर रहे हैं। सीओ प्रिया सिंह का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद परिवार के लोगों को धमकी देकर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें