माल रोड में मंगलवार सुबह एक बंद मेडिकल स्टोर में आग लग गई। अंदर से धुंआ और दवाओं की गंध आने पर आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर अंदर घुसे और आग पर काबू पाया। मेडिकल स्टोर के अंदर एक सिलिंडर भी रखा था। अगर उसमें आग लगती तो हादसा बड़ा हो सकता था। काकादेव निवासी हिमांशु पेशवानी की माल रोड में गैलेक्सी होटल के पास राहत मेडिकल स्टोर के नाम से दवा की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देख फीलखाना पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर लाटूश रोड और कर्नलगंज से एक-एक गाड़ी पहुंच गई।