फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विकास भवन सभागार में महिला सशक्तीकरण पर हुआ कार्यक्रम, अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को दिए गए प्रमाणपत्र

शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Mar 2025 11:48 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार के आठ और केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूरे होने पर विकास भवन सभागार में गुरुवार को महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विकास भवन में स्थापित महिला सशक्तिकरण गैलरी का उद्घाटन किया। बाद में नवनियुक्त पांच आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। अन्य योजनाओं की महिला लाभार्थियों को भी प्रमाणपत्र दिए। इन्हें पाकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। विकास भवन की दो गैलरी में देश की महान महिला हस्तियों की 50 तस्वीरों को लगाया गया है। इसमें उनके नाम के साथ उनके कार्यों को भी लिखा गया है। गुरुवार को महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की मंत्री प्रतिभा शुक्ला, महापौर प्रमिला पांडेय व अन्य महिला जनप्रतिनिधि ने विकास भवन में फीता काटकर गैलरी का शुभारंभ किया। इसके बाद विकास भवन सभागार में बाल सेवा योजना के पांच लाभार्थियों को लैपटॉप, कन्या सुमंगला योजना की पांच और स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें