भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच पुंछ स्थित गुरुद्वारा साहिब पर हुए हमले में गुरुद्वारे के ग्रंथि, रागी सिंघो समेत कई ने जान गंवाई व कई लोग घायल हुए। उनकी आत्मा की शांति के लिए सिख वेलफेयर सोसाइटी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यहां पदाधिकारियों ने आत्मा की शांति के लिए अरदास की और घायलों के स्वस्थ होने की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। प्रदेश महामंत्री डॉ मनप्रीत सिंह भट्टी, रिंपी बिंद्रा, हरविंदर सिंह पूनी , सरबप्रीत सिंह रौनक , बलबीर सिंह सरना, हरजीत सिंह भाटिया, रंजीत सिंह बिल्लू, लक्की छाबड़ा, संदीप छाबड़ा आदि शामिल हुए।