फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका खुलने के विरोध में भड़के लोग, जाम लगा की नारेबाजी

शिखा पांडेय Updated Sat, 03 May 2025 11:11 PM IST

कर्नलगंज क्षेत्र में शराब और बियर का ठेका खुलने के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी की, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस और आबकारी अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया। हर्ष नगर चौराहे पर शराब और बियर की दुकान खुलने के बाद शनिवार दोपहर क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने बच्चों के साथ एकत्रित होकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने दोपहिया वाहन और होल्डिंग लगाकर रोड जाम कर की। कुछ ही देर में वाहनों लंबी कतार लग गई। कर्नलगंज पुलिस मौकेे पर पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने मंदिर के पास शराब की दुकान होने का आरोप लगाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें