फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वैदिक स्रोत संध्या में गूंजी शंख-डमरू की ध्वनि

Shikha Pandey Updated Sat, 04 Jul 2026 11:19 PM IST

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को वैदिक स्रोत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य आकर्षण संगीतकार एवं रंगकर्मी डॉ. बिपिन मिश्रा रहे। उन्होंने शंख, डमरू सहित विभिन्न वैदिक वाद्यों की मधुर ध्वनि के साथ स्रोत एवं वैदिक मंत्रों की मनोहारी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने प्राचीन स्रोत गायन परंपरा को आधुनिक मंच पर प्रस्तुत करते हुए भारतीय संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य वेदों की ध्वनि परंपरा और आध्यात्मिक संगीत से लोगों को जोड़ना है। इस अवसर पर अध्यक्ष आनंदवीर सिंह, सचिव विशाल नड्डा, अतुल अग्रवाल, प्रिया, सत्यशील शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें