चमनगंज थाना क्षेत्र के डिप्टी पड़ाव में एक दुकान पर ब्रांडेड कंपनी की नकली बीड़ी मिलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर दुकानदार पर कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। कंपनी के अधिकारी गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि काफी समय से कंपनी के नाम पर नकली बीड़ी बिकने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद डिप्टी पड़ाव चौराहा के पास नकली बीड़ी बिकने की सूचना मिली। इस पर शनिवार को पुलिस ने विनय सेल्स में छापा मारा। दुकान से 15 पैकेट कंपनी के नाम से मिलती-जुलती नकली बीड़ी बरामद हुई। टीम ने दुकान में बैठे विनय अग्रवाल से पूछताछ की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर कॉपीराइट एक्ट में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।